सम्मानीय सहयोगी पुरस्कार
केन्द्र के निदेशक डॉ. ओ.एम. बम्बावाले को “सम्मानीय सहयोगी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
एप्लाईड जीव विज्ञानी संघ द्वारा विशाखापटटनम में 26-29 अक्टूबर 2009 को आयोजित “ राष्ट्रीय संगोष्ठी जैव विविद्याता संरक्षण व जैव संसाधनो के प्रबंधन” मे केन्द्र के डॉ.पी. जेयाकुमार को “युवा वैज्ञानिक” पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
स्वामी शहजानंद सरस्वती प्रसार वैज्ञानिक / कार्यकर्ता सम्मान
इस केन्द्र के डॉ. पी. जेया कुमार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद , नई दिल्ली द्वारा प्रसार शिक्षा कार्यक्रमों को विकसित करने, कृषि प्रसार में नवीन शोधों व कृषक समुदाय हेतू कृषि प्रसार में नई तकनीकों व कार्यक्रम अपनाने हेतू द्धिवर्षीय पुरस्कार 2007-08 के लि प्रसार वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उन्होने हरियाणा के सिरसा जिले मे समेकित नाशीजीव प्रबंधन सहित समेकित प्रतिरोधी प्रबंधन में विस्तृत पैमाने पर एक नई व्यवहारिक पद्धति को प्रारंभ किया और बी.टी. कपास व आई. पी. प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समूचे देश में कार्यान्वित किया । यह सम्मान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थापना दिवस 16 जुलाई 2009 को नई दिल्ली में प्रदान किया गया ।
धान टीम का आई. सी. आर प्रतिष्ठित टीम पुरस्कार द्विवार्षिय 2005-06 से सम्मान
हाल ही भारतीय कृषि अनुसंधान, नई दिल्ली द्वारा विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत विभिन्न पुरस्कारो की घोषणा की गई । फसल सुधार के तहत इस केन्द्र की धान टीम ( डॉ. डी. के. गर्ग, डॉ. एम. डी. जेसवानी, डॉ. आर. के. तंवर, श्री विकास कवंर व श्री एस. पी.सिंह ) को इस प्रतिष्ठित पुरसकार के लिए चुना गया । यह पुरस्कार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस 16 जुलाई 2008 को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली में प्रदान किया गया । इस टीम में डॉ. वी. पी. सिंह (पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक, आनुवशिंकी विभाग, आई. आर. आई), डा. अशोक मेहता, निदेशक , बासमती निर्यात विकास प्राधिकरण(एपीडा) भी सम्मिलित है, जिन्होने बासमती धान में आई. पी. एम को लोकप्रिय बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
कपास में आई. पी. एम. के लिए आई.सी. ए. आर प्रतिष्ठित टीम द्विवार्षिक 2001-02 पुरस्कार
हाल ही भारतीय कृषि अनुसंधान, नई दिल्ली द्वारा विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत उतकृष्ठ टीम पुरस्कारों की घोषणा की गई । फसल सुधार के तहत इस केन्द्र की कपास टीम ( डॉ. अमेरिका सिंह, डॉ. ओ.एम. बम्बावाले, डॉ. ओ.पी. शर्मा. डॉ. आर . सी. लवेकर, डॉ. ए. दण्डापानी, डॉ. एस. एन. पुरी, डॉ. सी. डी. मायी, डॉ.एस.के. मुर्ति) को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।.